पटना ग्रामीण: पटना में मंत्री अशोक चौधरी ने बिहार में पुल गिरने के मामले को लेकर कहा, निगरानी विभाग से कराई जाएगी जांच
बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि बिहार में जो लगातार पुल गिर रहे थे उसकी जांच कराई गई। जांच के क्रम में पता चला कि कहीं ना कहीं गुणवत्ता को बहाल नहीं किया गया था लेकिन इस पूरे मामले में स्पष्टता नहीं थी इसलिए यह निर्णय लिया गया कि पूरे मामले की निगरानी विभाग से जांच कराई जाएगी।