पटना ग्रामीण: मेहंदीगंज में भाजपा नेता नवल किशोर के घर पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को नहीं मिली कोई भी आपत्तिजनक सामान
पटनासिटी के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र में बीती रात हुए गोलीबारी के मामले में मेहंदी गंज थाना अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बुधवार को बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया लेकिन घटना स्थल से कोई भी आपत्तिजनक सामान या फिर खोखा भी नहीं मिला है।