पटना ग्रामीण: पटना में पटना डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने कहा,बच्चों की सुरक्षा के लिए जो जरूरी चीज है, उसका अनुपालन किया जाए
दिल्ली के कोचिंग में तीन छात्रों की हुई मौत के बाद बुधवार को पटना में हुए कोचिंग संचालकों के साथ बैठक के बाद पटना डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हम लोगों की जो अपेक्षाएं हैं वह हमने कोचिंग संचालकों को बताया है और कहा है कि बच्चों की सुरक्षा के लिए जो जरूरी चीज हैं उसका अनुपालन किया जाए।