पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में मंत्री जयंत राज ने कहा, आरक्षण का मामला सुप्रीम कोर्ट में एक्सेप्ट हो गया है
मॉनसून सत्र के दौरान आरक्षण को लेकर विपक्ष ने काफी हंगामा किया था। वहीं बुधवार को जदयू कार्यालय में बिहार सरकार के मंत्री जयंत राज ने कहा कि विपक्ष आरक्षण को लेकर चाहे जितना भी रोना रोए लेकिन आरक्षण को लेकर नियम के अनुसार जो कार्यवाई करनी है वह हम लोग कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि आरक्षण का मामला सुप्रीम कोर्ट में एक्सेप्ट हो गया है।