घोड़ासहन: घोड़ासहन में गांजा जैसे मादक पदार्थ की बरामदगी, एक व्यक्ति किया गया गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में सूखा नशा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जागिरहा कोठी इलाके में गांजा की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घोड़ासहन थाना क्षेत्र के जागिरहा कोठी वार्ड नंबर-11 निवासी बृजेश पटेल, पिता अवध किशोर पटेल के घर पर छापेमारी की।