परिवहन विभाग के द्वारा जिला में विशेष वाहन जाँच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मोटर वाहन अधिनियम, 1988 (संशोधित 2019) के प्रावधानों के अनुरूप आवश्यक वैध कागजात नहीं रखने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जा रहा है।
जिला परिवहन कार्यालय, मधेपुरा द्वारा सभी वाहन स्वामियों से अपील की जाती है कि वे अपने वाहनों के सभी आवश्यक कागजात अद्यतन एवं वैध रखें तथा यातायात एवं सड़क सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें।
वाहन जाँच अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का अनुपालन कराना है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar