पैलानी: कालेश्वर मंदिर तालाब में आयोजित की गई जनपदीय तैराकी प्रतियोगिता, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
Pailani, Banda | Aug 19, 2024 बांदा के पैलानी क्षेत्र के कालेश्वर मंदिर तालाब में जनपदीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें जिले के अलग अलग विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में पैलानी तहसील क्षेत्र के खप्टिहाकला गांव में स्थित रणछोड़ दास इंटर कालेज के छात्र विमल व अनिल पहले व दूसरे स्थान पर रहे तो वहीं शहर स्थित डीएवी इंटर कालेज के छात्र आसाराम तीसरे स्थान पर रहे।