कनवास: दरा घाटी में पलटा ट्रेलर, स्टील ब्रिज के पास जाम की स्थिति बनी, पुलिस सुचारू करवाने में जुटी
Kanwas, Kota | Jun 7, 2026 दरा घाटी में स्टील ब्रिज के समीप एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रेलर का अगला हिस्सा सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरा, जबकि पिछला हिस्सा आधी सड़क पर आ गया। इससे मार्ग पर यातायात बाधित हो गया और जाम की स्थिति बन गई। रविवार दोपहर करीब 2 बजे प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुचीं।