मुरैना नगर: राठौर कॉलोनी, आजाद नगर में शराब ठेका हटाने की मांग, कोतवाली और एसडीएम ऑफिस में ज्ञापन
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के राठौर कॉलोनी आजाद नगर में स्विमिंग पूल की आड़ में संचालित हो रहे शराब के ठेके को हटाने की मांग को लेकर मोहल्ले वासी सिटी कोतवाली थाने और एसडीएम कार्यालय पहुंचे ।जहां ज्ञापन देकर बताया है कि तत्काल शराब के ठेके को हटाना चाहिए नहीं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।