जमशेदपुर: सड़क हादसे में किशोर विक्की कुमार की मौत
जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोर विक्की कुमार का सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद मंगलवार शाम टीएमएच में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह पिछले चार दिनों से अस्पताल के सीसीयू में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। किशोर की मौत से परिवार और खड़िया बस्ती में शोक का माहौल है।
9 नवंबर को दोपहर तीन बजे उलीडीह की खड़िया बस्ती निवासी बिट्टू कुमार अपने चचेरे भाई विक्की कुमार के साथ बाइक से चाय पीने निकले थे। एमजीएम अस्पताल के पास सुमन होटल के आगे एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को साइड से टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बिट्टू को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि विक्की को गंभीर चोटें आईं।
विक्की की गंभीर स्थिति को