नबीनगर: अंजनिया गांव से पुलिस ने फरार चल रहे इश्तेहार वारंटी को किया गिरफ्तार
नरारी कला खुर्द थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के अंजनिया गांव से फरार चल रहे इश्तेहार वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार इश्तेहार वारंटी उसी गांव निवासी दिनेश यादव है। थानाध्यक्ष प्रभुनाथ प्रकाश ने गुरुवार की शाम 5:00 बजे जानकारी दी है। बताया कि उक्त व्यक्ति पर इश्तेहार निर्गत था। जो फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।