जमुई: सोनाएं गांव के पास तेज रफ्तार विकटा गाड़ी पेड़ से टकराई, एक बच्चे की हुई मौत और 10 घायल
Jamui, Jamui | Dec 2, 2025 जमुई -लखीसराय मुख्य मार्ग के सोनाएं गांव के पास मंगलवार की सुबह 7 बजे के करीब तेज रफ्तार विकटा गाड़ी पेड़ से टकरा गई। जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई जबकि इस दुर्घटना में 10 लोग घायल हुए है। जिसमें 4 को गभीर चोट आई है। जबकि 6 को हल्की चोट आई है। मृतक की पहचान मुंगेर जिले के पचरुखी दशरथपुर निवासी शंभू तांती का (15) पुत्र शिवम कुमार के रूप में की गई है।