जमुई: केंदुआ में सांप के डंसने से इलाज के दौरान वृद्ध की मौत, DM के आदेश पर सदर अस्पताल में शव का हुआ पोस्टमार्टम
Jamui, Jamui | Dec 2, 2025 केंदुआ गांव में विषैला सांप के डंसने से 72 वर्षीय भोला सिंह की इलाज के दौरान शेखपुरा ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गई। उसके बाद सोमवार की रात 9:00 बजे शव को सदर अस्पताल लाया गया और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सदर अस्पताल पहुंची पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर डीएम के आदेश के बाद देर रात शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।