जमुई: सदर अस्पताल परिसर में एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया, दी गई अहम जानकारी
Jamui, Jamui | Dec 1, 2025 सदर अस्पताल परिसर में सोमवार की दोपहर बाद 3:00 बजे तक विश्व एड्स दिवस के अवसर पर कार्यशाला आयोजित कर लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया गया। जागरूकता कार्यशाला का शुभारंभ करते हुये एसीएमओ डा. अरविंद कुमार ने बताया कि एड्स असुरक्षित यौन संबंध से फैलने वाला रोग है। किसी व्यक्ति के साथ रहने, खाने-पीने, उठने-बैठने से नहीं होता।