यातायात नियम का उल्लंघन करने वाले वैसे लापरवाह बाइक चालकों को जिला प्रशासन ने एक अलग तरीके से सबक सिखाया। सोमवार की शाम 5:30 बजे एसडीओ कुमार सौरव, डीटीओ और MVI द्वारा कचहरी चौक पर वैसे बाइक चालक को गुलाब फूल देकर यातायात नियम का पालन करने को लेकर जगरुक किया गया। साथ ही सुरक्षा का भी पाठ पढ़ाया गया।