हथुआ: मीरगंज पुलिस ने विभिन्न मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, न्यायालय में पेश किया
मीरगंज पुलिस ने थाने में दर्ज विभिन्न मामलों में विभिन्न जगहों से पुलिस ने चार लोगो को गिरफ्तार किया है. जिसमें सेमराव गाँव से जितेंद्र यादव, फतेहपुर से दीपक कुमार और प्रमोद कुमार सिंह, सवरेजी से नंदलाल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया. सभी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जिसकी सुचना मीरगंज थानाध्यक्ष ने रविवार की दोपहर 2:16 में दी.