हथुआ: हथुआ अनुमंडल का गोपालगंज डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
जिला पदाधिकारी प्रशांत कुमार सी एच द्वारा हथुआ अनुमंडल का औचक निरीक्षण गुरुवार की दोपहर किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा अनुमंडल लोक शिकायत निवारण कार्यालय , डीसीएलआर कार्यालय और अनुमंडल कार्यालय का औचक निरीक्षक किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा कर्मियों की उपस्थिति पंजी एवं अन्य पंजीयों की विधिवत जांच की.