हथुआ: हथुआ अनुमंडल के पत्रकारों ने पूर्व मुखिया व पत्रकार राजेंद्र प्रसाद के निधन पर शोक व्यक्त किया
वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व मुखिया राजेंद्र प्रसाद का रविवार दोपहर 12:10 के करीब हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ थे और गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। निधन के बाद उनके शव को पैतृक गांव पचलखी लाया गया, जहां अंतिम संस्कार हुआ। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। हथुआ अनुमंडल क्षेत्र के पत्रकारों ने गहरी संवेदना व्यक्त की।