#गोड्डा जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र के डहुआ गांव में 12 वर्षीय बच्ची की सिर कटी लाश मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में मृतिका के रिश्ते में बहनोई लगने वाले 26 वर्षीय मनोज मुर्मू को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, मृतिका की मंझली बहन के साथ पुराने विवाद के कारण आरोपी ने कथित तौर पर इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी की निशानदेही पर धान के खेत से बच्ची का कटा सिर बरामद किया गया। साथ ही हत्या में प्रयुक्त दबिया, साइकिल, मोबाइल और घटना के समय पहने गए कपड़े भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस की विशेष जांच टीम ने मानवीय सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर मामले का उद्भेदन किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
देखिए गोड्डा के इस सनसनीखेज हत्याकांड की पूरी रिपोर्ट।
#GoddaNews #Lalmatia #JharkhandNews #CrimeNews #PoliceAction #GoddaPolice #SanthalHoolExpress #झारखंड_समाचार #गोड्डा_न्यूज #ललमटिया