चनपटिया: बेतिया के चनपटिया में बाघ के पद चिह्न मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल, रेस्क्यू में जुटा वन विभाग
बेतिया के चनपटिया में बाघ के पद चिन्ह मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है, आज सुबह खर पोखरिया पंचायत के ग्रामीण अपने खेत में पहुंचे, तो बाघ के पद चिन्ह देखकर वह हैरान हो गए, बता दे कि बाघ वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से भटक कर रिहायशी क्षेत्रों में देखा जा रहा है, ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, लोग घरों से बाहर निकलने में भी कांप रहे हैं।