चनपटिया: CSP संचालक से हुई छिनतई के मामले में चनपटिया पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
चनपटिया थाने क्षेत्र मे एसबीआई के सीएसपी संचालक से 50 हजार रुपए की छिनतई मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया की 22 मार्च 2024 को चनपटिया के टिकुलिया-डुमरा पथ में नहर के समीप छिनतई की घटना को अंजाम दिया था। थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश साठी थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी घुघली दास का पुत्र सुभाष दास है।