चनपटिया: बरवा-बारी चौक के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
संतघाट-पूजहां मुख्य मार्ग स्थित बरवा-बारी चौक के समीप मंगलवार की दोपहर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक मनुआपुल थाना क्षेत्र के पतरखा वार्ड 06 निवासी किशोरी लाल चौधरी के पुत्र अमर चौधरी (27) है। घटना की सूचना पर पहुंची मनुआपुल थाना की पुलिस पहुंच शव को कब्जे में लेकर जीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया है।