चनपटिया: चनपटिया में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मियों ने एफआरएएस सिस्टम से उपस्थिति बनाने के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर स्वास्थ्य उपकेंद्र तक के सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मियों ने सीएचसी के समक्ष धरना दिया एवं अपनी दस सूत्री मांगों का मांगपत्र प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार को सौंपा, उन्होंने कहा कि सभी स्वास्थ्य कर्मियों व चिकित्सकों पर एक समान उपस्थिति प्रणाली लागू होनी चाहिए।