बक्सर: ₹50 हजार जुर्माने के बाद अब जिला शिक्षा पदाधिकारी के खिलाफ न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी
Buxar, Buxar | Apr 25, 2026 जिले का शिक्षा विभाग इस वक्त चर्चाओं में है। एक दिन पहले ही जिला शिक्षा पदाधिकारी पर 50 हजार रूपए जुर्माने के बाद अब स्थानीय व्यवहार न्यायालय ने भी सख्त रूप अपनाया है। शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली और न्यायालय के आदेशों की लगातार अनदेखी पर व्यवहार न्यायालय सख्त रुख अपनाया है। सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रथम के न्यायालय ने केस नंबर 08/2022 का मामला है।