पोड़ैयाहाट: बिहार के मुख्य सचिव अदानी पावर मोतिया के बाद पीरपैंती में बन रहे दूसरे पावर प्रोजेक्ट की प्रगति देखने पहुंचे
अदानी पावर मोतिया के बाद पीरपैंती में बन रहे कंपनी के दूसरे पावर प्रोजेक्ट की प्रगति को देखने शनिवार को बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत पहुंचे। वहां उनका रेड कारपेट ग्रैंड वेलकम हुआ। मुख्य सचिव के दौरे का मुख्य उद्देश्य निर्धारित समय सीमा के भीतर अदानी पावर प्रोजेक्ट को पूर्ण करने की समीक्षा करना था।