औषधि निरीक्षक ने अटेर में संचालित औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण
नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन भोपाल एवं कलेक्टर भिण्ड श्री पवन जैन के निर्देश और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जे.एस. यादव के मार्गदर्शन में आज तहसील अटेर में संचालित औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों मेसर्स विनायक मेडिकल स्टोर अटेर रोड़ प्रतापपुरा अटेर, मेसर्स कनक मेडिकल स्टोर बस स्टैंड अटेर, मेसर्स धर्मेंद्र मेडिकल स्टोर सुरपुरा तहसील अटेर, मेसर्स अरविंद मेडिकल स्टोर सुरपुरा तहसील अटेर, मेसर्स मां दुर्गा मेडिकल स्टोर शुकुलपुरा चौराहा तहसील अटेर, मेसर्स तोमर मेडिकल स्टोर दद्दा का कुआं अटेर, का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान औषधि निरीक्षक श्री रवि कुमार जाटव द्वारा लाइसेंस का उचित स्थान पर प्रदर्शन, औषधियों के क्रय-विक्रय, अभिलेख संधारण, भंडारण, बिलिंग, नशे में उपयोग होने वाली दवाइयां और औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 के नियमों के पालन की जांच की, जिसमें मेसर्स विनायक मेडिकल स्टोर अटेर रोड़ प्रतापपुरा अटेर, मेसर्स कनक मेडिकल स्टोर बस स्टैंड अटेर, के रिकॉर्ड में अनियमितता पाई गई एवं उनको विभिन्न दवाओं के क्रय विक्रय पत्रक भी कार्यालय उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला भिण्ड में प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान विभिन्न कमियां पाए जाने वाले मेडिकल स्टोर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। औषधि विक्रेताओं से प्राप्त स्पष्टीकरण और निरीक्षण में पाए गए तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई होगी।
औषधियों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण एवं कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind
Bhind, Madhya Pradesh | Oct 30, 2026