डायलिसिस वार्ड की सीलिंग गिरने की घटना पर कलेक्टर ने तत्काल लिया संज्ञान
एडीएम को मौका स्थल पर पहुंचने दिए निर्देश
सभी लोग हैं सुरक्षित, किसी भी व्यक्ति को नहीं पहुंची क्षति
जिला चिकित्सालय भिण्ड के डायलिसिस वार्ड की सीलिंग अचानक गिरने की सूचना मिलते ही कलेक्टर श्री पवन जैन ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने अपर कलेक्टर को एसडीएम और तहसीलदार के साथ मौके पर पहुंचकर वस्तुस्थिति की जांच करने के निर्देश दिए।
घटना में किसी मरीज अथवा अन्य व्यक्ति को किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंची है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं और स्थिति नियंत्रित है।
वार्ड को दिए स्थानांतरण के आदेश
कलेक्टर ने सीएमएचओ भिण्ड और सिविल सर्जन को डायलिसिस वार्ड को तत्काल सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए भवन सुरक्षा और आवश्यक मरम्मत पर विशेष ध्यान दिया जाए।
प्रशासन मौके पर सक्रिय
अपर कलेक्टर श्री राजन बी नाडिया ने एसडीएम भिण्ड और तहसीलदार के साथ जिला चिकित्सालय पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind
9 views | Bhind, Madhya Pradesh | Oct 30, 2026