बिसवां: कोतवाली क्षेत्र के मतिकरपुर में चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर लाखों के जेवर व नगदी की चोरी की
Biswan, Sitapur | Mar 12, 2026 मतिकरपुर गांव निवासी अनूप यादव के घर में बीती बुधवार रात अज्ञात चोर मेन गेट की सिटकनी का लॉक तोड़कर अंदर घुस गए। इसी दौरान घर के लोगों के जाग जाने पर चोरों ने घर में मौजूद महिलाओं को असलहों के बल पर चुप रहने की धमकी दी और शोर मचाने पर जान से मारने की चेतावनी दी। इसके बाद चोर घर में रखे करीब ₹2 लाख कीमत के जेवर और लगभग ₹3 हजार रुपये की नगदी लेकर फरार हो गए।