सिरदला: बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, छह लोगों पर एफआईआर दर्ज, 1.89 लाख की राशि निर्धारित
Sirdala, Nawada | Sep 11, 2026 सिरदला। बिजली चोरी और बकाया वसूली को लेकर बिजली विभाग ने सिरदला प्रखंड के झगरीबीघा गांव में सघन जांच अभियान चलाया। जेई मो. नसरुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में टीम ने घर-घर जाकर बिजली कनेक्शन, मीटर और बिल की जांच की। जांच के दौरान अनियमितता मिलने पर छह लोगों के खिलाफ सिरदला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।