भभुआ: महमूदगंज पुलिया के पास उत्पाद विभाग की पुलिस ने 39 लीटर शराब के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार, सीएनजी टेंपो किया ज़ब्त
Bhabua, Kaimur | Feb 9, 2026 महमूदगंज पुलिया के पास से उत्पाद विभाग की पुलिस ने 39 लीटर शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर सीएनजी टेंपो को जब्त किया है। सोमवार को 4 बजे उत्पाद थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया की गिरफ्तार धंधेबाज दुर्गावती थाना क्षेत्र के सावठ गांव निवासी चंद्रदेव प्रसाद चौरसिया के 29 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार चौरसिया बताया जाता है। जिस पर कानूनी कार्रवाई किया गया है।