भभुआ: भभुआ थाना की पुलिस ने चोरी और पैसे छिनैती के मामलों में चार लोगों को किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Feb 9, 2026 भभुआ थाना की पुलिस ने विभिन्न जगहों से चोरी व पैसा छिनैती मामले में चार चोर को गिरफ्तार किया है। सोमवार को 1 बजे भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि गिरफ्तार चोर अखलासपुर गांव के गुड्डू सिंह के पुत्र सुतल पटेल,संजय सिंह के पुत्र आशुतोष पटेल एवं जयप्रकाश सिंह के पुत्र शुभम पटेल एवं चांद थाना क्षेत्र के किलनी गांव के अरुण कुमार पांडेय के पुत्र रवि पांडेय है।