भभुआ: भभुआ थाना की पुलिस ने शराब मामले के एक वारंटी को किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Feb 9, 2026 भभुआ थाना की पुलिस ने शराब मामले के एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। सोमवार को 2 बजे भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि गिरफ्तार थाना क्षेत्र के कुंज गांव निवासी स्वर्गीय भगवती गोंड के 37 वर्षीय पुत्र बजरंगी गोंड बताया जाता है। उन्होंने बताया कि पूर्व में शराब मामले को लेकर मामला कोर्ट में चल रहा था। कोर्ट द्वारा निर्देश के आलोक में वारंट जारी किया गया था।