भभुआ: भगवानपुर थाना में सुनवाई न होने पर पीड़ित परिजन ने भभुआ एसपी कार्यालय पहुंचकर दिया आवेदन
Bhabua, Kaimur | Feb 9, 2026 भगवानपुर थाना में सुनवाई नहीं हुआ तो भभुआ एसपी कार्यालय पहुंचकर पीड़ित परिजन ने एसपी हरिमोहन शुक्ला को आवेदन दिया है। सोमवार को 12:30 बजे एसपी कार्यालय पहुंचे भगवानपुर थाना क्षेत्र के चुआ पतलोइयां गांव निवासी हीरा बिंद की पत्नी रिंकू देवी ने बताया कि मेरे घर के मोबाइल नंबर पर गांव के ही एक लोग द्वारा बार-बार फोन किया जाता है। मना करने पर नहीं मानता है।