भभुआ: लड़की भगाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद करमचट पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Feb 9, 2026 लड़की भगाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज के बाद करमचट पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सोमवार को 2:30 बजे करमचट थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी बेलाव थाना क्षेत्र के दामोदर पुर गांव के विनोद राम के पुत्र नीरज कुमार बताया गया है। उन्होंने कहा कि एक लड़की भगाने के मामले में लड़की के मां द्वारा 6 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज़ हुआ था।