भभुआ: मगराव गांव में ससुराल में महिला को मारपीट कर किया घायल, महिला ने पैसे मांगने का लगाया आरोप
Bhabua, Kaimur | Feb 9, 2026 मगराव गांव ससुराल में महिला को मारपीट कर गंभीर रूप घायल कर दिया गया। सोमवार को सदर अस्पताल 2 बजे पहुंची घायल महिला ने बताया कि बक्सर जिला के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मगराव गांव निवासी सद्दाम अंसारी की 34 वर्षीय पत्नी रेहना बीवी बताई जाती है। घायल महिला ने आरोप लगाया कि मेरे ससुराल में पति सास ससुर व अन्य सदस्यों द्वारा भाई से पैसे का मांग किया जा रहा था।