हैदरगढ़: लदई का पुरवा गांव निवासी व्यक्ति ने छात्र की पिटाई का आरोप लगाते हुए शिक्षक के खिलाफ थाने में की शिकायत
लोनी कटरा थाना क्षेत्र में स्कूल न जाने पर एक छात्र को उसकी क्लास टीचर ने घर आकर पीट दिया। पीड़ित छात्र के पिता ने इस मामले में शिक्षक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।लदई का पुरवा निवासी सुनील कुमार ने शुक्रवार करीब 10 बजे जानकारी देते हुए बताया कि उनका 7 वर्षीय बेटा आयुष रावत बीमार होने के कारण स्कूल नहीं गया था।