अवगत कराना है कि दिनांक 12.11.2026 को थाना गड़वार जनपद बलिया पर हीरालाल राजभर निवासी नगर पंचायत रतसड़ कला वार्ड 4 गड़वार बलिया द्वारा प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ कि दिनांक 10.11.2026 को शाम को 07.00 बजे मेंरी पत्नी आशा देवी अपनी पुस्तैनी जमीन पर भैंस बांधने गई थी, जिसे मेरे ही गांव के विपक्षीगण द्वारा एक राय होकर लाठी डंडे से मारने पीटने लगे, जिन्हें बचाने के लिए निराशा देवी पत्नी हरेन्द्र राजभर उम्र लगभग 40 वर्ष आई तो विपक्षीगण द्वारा उन्हें भी मारा पीटा गया जिससे वे गम्भीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया है, तहरीर के आधार पर तत्काल थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 316/2026 धारा 191(2),352,351(3),324(4),333,296(b), 303(2),110,109(1),115(2) बीएनएस पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी/विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि निराशा देवी उपरोक्त की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई, सूचना पर तत्काल उच्चाधिकारीगण मय स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतका के परिजनों से वार्ता की जा रही है, तथा नामजद 03 अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में लेकर पूंछताछ की जा रही है, अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
*इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री सतीश कुमार शर्मा की वीडियो बाइट--*👇👇👇
Ballia, Ballia | Nov 13, 2026