*दुबेछपरा में मातृशक्ति सम्मान समारोह ने रचा इतिहास, निर्भय नारायण सिंह ने समाजसेवा की खींची नई लकीर*
*दुबेछपरा, बैरिया / बलिया।*
निर्भय नारायण सिंह द्वारा समाजसेवा की राजनीति में जो नई लकीर खींची है, उसे पार कर पाना किसी के लिए आसान नहीं होगा। राजनीति तो हर कोई अपने-अपने तरीके से करता है, लेकिन राजनीति के माध्यम से समाजसेवा का ऐसा मानक स्थापित करना हर किसी के बस की बात नहीं है।
छठ महापर्व के पावन अवसर पर स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुबेछपरा के मैदान में आयोजित मातृशक्ति सम्मान समारोह का अद्भुत और ऐतिहासिक दृश्य इस बात का प्रमाण था कि जब सोच बड़ी हो और संकल्प नेक हो, तो समाज में नई परंपराओं का जन्म होता है।
हमारी माताएं और बहनें अपने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलकामना के लिए कठिन निर्जला व्रत रखती हैं। उनके इसी त्याग, तपस्या, आस्था और समर्पण को सम्मान देकर निर्भय नारायण सिंह जी ने यह संदेश दिया कि मातृशक्ति का सम्मान केवल शब्दों से नहीं, बल्कि कार्यों से होना चाहिए।
यह महज एक आयोजन नहीं था, बल्कि मातृशक्ति के प्रति सम्मान, संवेदना और कृतज्ञता का एक ऐतिहासिक उदाहरण था। आज दुबेछपरा की धरती से समाजसेवा की एक ऐसी नई मिसाल प्रस्तुत हुई है, जिसकी गूंज लंबे समय तक सुनाई देगी।
मैं हृदय से नमन करता हूं बलिया के इस लाल को, जिनकी सोच, समर्पण और कार्यशैली बैरिया ही नहीं, बल्कि पूरे बलिया जनपद को नई दिशा और नई प्रेरणा दे रही है।
राजनीति में पहचान बनाना बड़ी बात नहीं, समाज के दिलों में स्थान बनाना बड़ी बात है।
---
Ballia, Ballia | Nov 13, 2026