कानपुर में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर!
कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र स्थित श्याम नगर देहली सुजानपुर इलाके में नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे फुटपाथ और नाली पर किए गए अवैध कब्जों को बुलडोजर की मदद से हटाया गया।
बताया जा रहा है कि अतिक्रमण के चलते सड़क संकरी हो गई थी, जिससे आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी और राहगीरों को आने-जाने में परेशानी होती थी। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध करते हुए प्रदर्शन भी किया, लेकिन नगर निगम की टीम ने अभियान जारी रखा।
.
.
#Kanpur #Chakeri #ShyamNagar #KanpurNews #BreakingNews
Mathura, Mathura | Sep 9, 2026