कानपुर देहात में राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
यह प्रचार वाहन जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के फायदे और प्रक्रिया की जानकारी देगा। लोक अदालत में बैंक ऋण, चेक बाउंस, बिजली-पानी बिल, मोटर दुर्घटना मुआवजा और पारिवारिक विवाद समेत कई समझौता योग्य मामलों का आपसी सहमति से त्वरित निस्तारण कराया जा सकता है।
अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अपने लंबित मामलों के निस्तारण के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
..
#KanpurDehat #NationalLokAdalat #LokAdalat #LegalAwareness #UPNews