कानपुर ब्रेकिंग
थाने में साउंड लगवाया, किराया नहीं दिया... वीडियो वायरल होते ही दरोगा लाइन हाजिर!
कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र से जुड़े मामले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है।
आरोप था कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर थाने में साउंड/डीजे लगवाने के बाद उसका किराया भुगतान नहीं किया गया। मामले में एक उपनिरीक्षक का नाम सामने आने पर उच्च अधिकारियों ने प्रकरण को गंभीरता से लिया।
सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर अंकित कुमार के अनुसार, संबंधित उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
..
#Kanpur #KanpurNews #KanpurBreaking #Choubepur #UPNews