सोरांव: बहरिया थाना क्षेत्र के खालसा गांव में करंट की चपेट में आने से चाचा-भतीजे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बहरिया थाना क्षेत्र के खालसा गांव में खेत में करंट उतरने से चाचा भतीजे की मौत हो गई। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतकों की पहचान 14 वर्षीय अर्पित पुत्र सुरेंद्र कुमार और कमलेश कुमार(29) पुत्र सीताराम के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बुधवार की शाम बारिश के बाद धान की रोपाई के लिए खेत की तैयारी करने गए ,उसी दौरान घटना हुई। पुलिस जांच में जुटी।