आज शुक्रवार को 2 बजे भभुआ कांग्रेस कार्यालय में संगठन सृजन अभियान तेज को लेकर महाराष्ट्र से आए एआईसीसी प्रभारी सह विधायक राजेश घोंडीराम राठौर ने प्रेसवार्ता किया। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को बूथ पंचायत प्रखंड और जिला स्तर पर सशक्त बनाया जाएगा प्रत्येक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित कर संगठन को सक्रिय और जवाबदेह बनाया जाएगा।