बड़वानी: छोटी कसरावद पुल से नर्मदा नदी में बुजुर्ग ने लगाई छलांग, नगरपालिका कर्मचारी ने बचाई जान
बड़वानी थाना क्षेत्र छोटी कसरावद स्थित नर्मदा पुल से कासेल निवासी बुजुर्ग धन्नालाल चौहान ने नर्मदा नदी में छलांग लगा दी। वहीं इस दौरान नपा कर्मचारी की सूझबूझ और तत्परता ने एक अनमोल जिंदगी को बचाया है। घटना के वक्त नर्मदा पुल पर बने नगर पालिका के इंटेकवेल पर कार्यरत कर्मचारी बबलू डोडवे ने बुजुर्ग को डूबते देखा जिन्होंने तत्परता दिखाते हुए जान बचाई है।