मूंडवा: मूण्डवा नगरपालिका द्वारा शहर में घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़ने हेतु चलाया गया विशेष अभियान, 150 से अधिक आवारा पशु पकड़े
Mundwa, Nagaur | Sep 1, 2024 नागौर जिले के मूण्डवा में नगरपालिका प्रशासन द्वारा शहर में घुमने वाले आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। वहीं अभियान के तहत अब तक 150 से अधिक पशुओं को पकड़कर गोशाला में भिजवाया है। वहीं आपको बता दें कि शहर में आवारा पशुओं से लगातार आये दिन हादसे होते रहते थे। जिसके बाद नगरपालिका ने विशेष अभियान चलाया।