शामली: अलीपुर रोड स्थित रविदास मंदिर के पास पुलिस ने युवक को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
Shamli, Shamli | Sep 26, 2025 शुक्रवार की शाम 6:00 बजे थाना झिंझाना पुलिस ने बताया कि पुलिस टीम ने क्षेत्र के अलीपुर रोड स्थित रविदास मंदिर के पास से थाना क्षेत्र के गांव अलाउद्दीनपुर निवासी 35 वर्षीय रमन पुत्र भीम सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक के कब्जे से 8 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई है। झिंझाना थाने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।