बिछिया: अंजनिया के ईडन गार्डन में स्वच्छता अभियान चला, वार्ड पंच ने खुद झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
जनपद पंचायत बिछिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत अंजनिया के ईडन गार्डन में आज 1अक्टूबर गुरुवार को दोपहर 12 बजे तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। ग्राउंड जीरो पर पहुंची पब्लिक ऐप की टीम ने मौके की स्थिति को कैमरे में कैद किया। अभियान के दौरान ईडन गार्डन परिसर में साफ सफाई की गई। इस दौरान वार्ड पंच नीलू नीलेश उइके भी मौके पर मौजूद रहे l अभियान जारी रखने की बात कही गईंl