मुरैना नगर: मुरैना MLB स्कूल में छात्राओं की शिकायत पर FIR, लैब सहायक निलंबित, प्राचार्य से मांगा जवाब
मुरैना के शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 में छात्राओं की शिकायत पर FIR दर्ज होने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है।DEO ने बताया कि लैब सहायक आशीष दोनेरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।प्राचार्य राकेश कुमार शर्मा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।पुलिस आरोपी की तलाश में ठिकानों पर दबिश दे रही है।