गाज़ियाबाद: मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल झाल के पास जंगल में लगी भीषण आग, आग पर पूरी तरह से काबू पाने में जुटा अग्निशमन विभाग
मसूरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नाहल झाल के पास जंगल में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। जंगल से आग की ऊंची ऊंची लपटों को देखकर लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना पाकर अग्निशमन विभाग की ओर कई गाड़ियां मौके पर रवाना हुईं। बताया जाता है कि आग ने सैकड़ों बीघा का क्षेत्र अपनी जद में ले लिया। इस दौरान कई पेड़ भी जल गए।