मनकापुर: गोंडा लोकसभा क्षेत्र के उतरौला विधानसभा में बूथ कैप्चरिंग का सपा प्रत्याशी ने लगाया आरोप, जिला प्रशासन ने किया खंडन
Mankapur, Gonda | May 20, 2024 गोंडा लोकसभा क्षेत्र के उतरौला विधानसभा में बूथ नं.310,311 पर सपा प्रत्याशी श्रेया वर्मा ने बूथ कैप्चर का आरोप लगाया है, उतरौला विधानसभा के बूथ नं.425 पर EVM मशीन खराब है। सपा प्रत्याशी श्रेया वर्मा लगातार चुनाव आयोग को ट्विटकर शिकायते की है।DEO नेहा शर्मा ने बताया कि अधिकारी भ्रमण कर रहे है,कहीं भी कोई कैपचरिंग नही हुई है,जिला प्रशासन इसका खंडन करता है।